दीपका पादुकोण के साथ काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, बोले- है किसी डायरेक्टर में दम?

ऐक्टर ने पिछले साल सारा अली खान के साथ अपने अफेयर की खबरों पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी फिल्में भी चर्चा में रहीं। पिछले दिनों ‘पति, पत्नी और वो’ फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ भी हुई है। ऐसा लगता है कि अब वह ऐक्ट्रेस के साथ काम करने को बेताब हैं।

हाल में ही उनका दीपिका पादुकोण के साथ एयरपोर्ट पर बना एक डांस विडियो भी काफी वायरल हुआ था। दीपिका ने कार्तिक से उनका हुकअप स्टैप धीमे धीमे सिखाने की रिक्वेट की थी जिसे कार्तिक ने एयरपोर्ट पर पूरा किया था। अब कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा संदेश दिया है जिससे वह फिर खबरों में आ गए हैं। दरअसल कार्तिक ने अपनी और दीपिका पादुकोण की पुरानी तस्वीरों को एक साथ इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, ‘है किसी डायरेक्टर में दम? इस तस्वीर में दीपिका अपनी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक सीन में दिखाई दे रही हैं।

इस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि ये तस्वीरें ही क्यों लगाईं? तो कार्तिक ने उसे शानदार जवाब दे दिया। कार्तिक ने लिखा, ‘क्योंकि तबसे कायनात इस कोशिश में लगी है।’ वैसे बता दें कार्तिक आर्यन जल्द ही सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म ‘आज कल’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह कियारा आडवाणी के साथ फिल्म भूलभुलैया 2 में भी काम कर रहे हैं। उधर, दीपिका पादुकोण अपने प्रॉडक्शन की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी और इसके बाद उनकी फिल्म ’83’ रिलीज होगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *