चित्रकूट
क्या कभी भी ट्रेन को रोक सकता है? यह सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन यह सच है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मानिकपुर से सतना जा रही हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को टिकरिया रेलवे स्टेशन के आगे एक अजगर ने करीब 10 मिनट तक रोके रखा।

पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) के क्षेत्रीय अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने शनिवार को बताया, ‘शुक्रवार सुबह 11 बजे मानिकपुर से सतना जा रही हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को टिकरिया रेलवे स्टेशन के आगे मझगवां रेल पथ पर अचानक भारी-भरकम अजगर के रेल पटरी पर आ जाने की वजह से करीब 10 मिनट तक रोकना पड़ा।’
20 फीट लंबा था अजगर
कुमार ने बताया, ‘हुआ कुछ यूं कि एक अन्य रेलगाड़ी की क्रॉसिंग की वजह से हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन टिकरिया रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। जब रेल पटरी खाली हुई और यह ट्रेन सतना के लिए रवाना हुई तो अचानक करीब 20 फीट लंबा अजगर रेल पटरी पर आ गया। इसे देखते ही चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और करीब 10 मिनट बाद अजगर के सुरक्षित निकल जाने के बाद ही ट्रेन अपने गंतव्य के लिए आगे बढ़ सकी।’
Source: International