मप्र सरकार ने मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि बढ़ाकर एक करोड़ करने का फैसला लिया

भोपाल, चार जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में शनिवार को यह निर्णय लिया गया। इसके निर्णय के तहत मंत्री परिषद ने मंत्रियों की वार्षिक स्वेच्छानुदान की राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रूपये करने की मंजूरी दी। इसी प्रकार, राज्य मंत्रियों की वार्षिक स्वेच्छानुदान राशि को 35 लाख से बढ़ाकर 60 लाख किया गया है। मंत्रालय में हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया। योजना से प्रदेश के लगभग 12 लाख 55 हजार कर्मचारी/अधिकारी लाभांवित होंगे।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *