मोहन नगर तक पहुंचेगी द्वारका-वैशाली ब्लू लाइन, 4 नए स्टेशन जोड़े जाएंगे

वरिष्ठ संवाददाता, गाजियाबाद
द्वारका-वैशाली ब्लू लाइन का अब विस्तार होने जा रहा है। इस लाइन को अब द्वारका-मोहन नगर ब्लू लाइन के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 5 किलोमीटर लंबे वैशाली-मोहन नगर कॉरिडोर की डीटेल्ड प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) गाजियाबाद डिवेलपमेंट अथॉरिटी को सौंप दी है। डीपीआर के मुताबिक, 1 अप्रैल 2024 से इस कॉरिडोर को जनता के लिए खोलने का प्लान है। इसके बाद मेट्रो की ब्लू लाइन और रेड लाइन मोहन नगर में कनेक्ट हो जाएंगी और नोएडा और दिल्ली आना-जाना और आसान हो जाएगा।

1808 करोड़ रुपये प्रॉजेक्ट की लागत
इस प्रॉजेक्ट की लागत करीब 1808 करोड़ रुपये आएगी जिसका 74 फीसदी यूपी सरकार और 18 फीसदी केंद्र सरकार वहन करेगी। इस कॉरिडोर पर वैशाली के बाद प्रह्लादगढ़ी, सेक्टर-14 वसुंधरा, साहिबाबाद और मोहन नगर स्टेशन होंगे।

GDA से संपर्क में DMRC
वैशाली-मोहन नगर कॉरिडोर पर तीन स्थानों पर पार्किंग की जरूरत बताई गई है। साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन के पास 31463 वर्ग मीटर जमीन खाली है, जबकि मोहन नगर बस अड्डे के पास 5526 वर्ग मीटर जमीन है। यह जमीन प्रदेश सरकार की है। इसे जीडीए की लागत पर उपलब्ध करवाने को कहा गया है।

द्वारका-वैशाली-मोहन नगर कॉरिडोर की नई डीपीआर की प्रमुख बातें

1. वैशाली-मोहन नगर कॉरिडोर की दूरी 5.04 किलोमीटर।
2. कॉरिडोर पर चार स्टेशन- प्रह्लादगढ़ी, सेक्टर-14 वसुंधरा, साहिबाबाद और मोहन नगर।
3. कॉरिडोर की संभावित लागत-1808.22 करोड़ रुपये।
4. जमीन की जरूरत-868557 वर्ग मीटर।
5. काम शुरू होने की संभावना-अप्रैल 2020।
6. संभावित डेडलाइन-31 मार्च 2024।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *