फिल्मी स्टाइल में कार की सवारी, पुलिस जांच में जुटी

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद

चलती कार के बोनट पर बैठकर उत्पात मचाते हुए विडियो ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। ट्विटर के जरिए इस मामले में गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की गई है। जिसमें बताया गया है कि विडियो कविनगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर का है। ट्विटर पर पोस्ट किया गया विडियो 13 सेकंड का है। विडियो में 2 गाड़ियों में तेज आवाज से म्यूजिक बजाते हुए कुछ लड़के एक गली से गुजर रहे हैं। विडियो में गाली देने का भी आरोप लगाया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने शिकायत पर जवाब देते हुए बताया कि कविनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम की मानें तो विडियो फुटेज की जांच कराई जा रही है। विडियो में 2 गाड़ी के साथ एक बाइक भी दिख रही है, जिस पर 3 युवक आगे विडियो बनाते हुए चल रहे हैं। दोनों गाड़ियों के नंबरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपितों की पहचान होने पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *