
एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद: नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के हत्यारोपित की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि साबिर लाजपत नगर में नशा मुक्ति केंद्र चलाता था। 28 अक्टूबर 2019 कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज सुदेश चौधरी, जोगिंदर, दीपक, तरुण त्यागी, शाहरुख, खेमचंद चंद और विशाल सहित 8 लोगों ने मिलकर साबिर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जोगिंदर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जोगिंदर की जमानत के लिए उसके वकील ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।
Source: International