भाजपा नेता की हत्या में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Bपुलिस ने आशु गैंग के सदस्य को किया अरेस्ट

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : B9 सितंबर 2018 में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी और आशु गैंग के बदमाश को अरेस्ट किया है। उसपर लूट, डकैती और हत्या के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। सीओ पिलखुवा पीपी सिंह ने बताया कि बदमाश का नाम राहुल है। वह कासगंज में भी एक हत्याकांड में शामिल है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। धौलाना के सपनापत में भाजपा के मंडल महामंत्री राकेश शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें आशु गैंग का नाम आया था। राहुल भी आशु गैंग के लिए काम करता है।

Bसरगना की तलाश जारीB

धौलाना थाना प्रभारी रविरतन और स्वाट टीम ने पिलखुवा के दतैड़ी गेट से बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। सीओ ने बताया कि आशु गैंग से रामकुमार, टेकचंद, सौरभ, राजेंद्र, सुनीता, ओमवीरी, रितु पहले ही जेल जा चुके हैं। अब गैंग के सरगना आशु की तलाश की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *