सेंट्रल पार्क को संवारने का काम शुरू

Bएक संवाददाता, वैशाली : Bकौशांबी के सेंट्रल पार्क को संवारने का काम शनिवार से शुरू हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद और निगम कार्यकारिणी के सदस्य मनोज गोयल के प्रयास से यह काम शुरू किया गया है। पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से सेंटर पार्क कौशांबी को खूबसूरत बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत बेंचो की मरम्मत, रंगाई-पुताई, पार्क की रेलिंग को दुरुस्त करना और पौधों लगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में अन्य पार्कों को भी दुरुस्त किया जाएगा। पहले चरण में सेंट्रल पार्क को संवारने का काम किया जा रहा है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *