आगरा में बस की टक्कर से दो लोगों की मौत

आगरा, पांच जनवरी (भाषा) आगरा में रविवार को थाना फतेहाबाद अंतर्गत गांव पलिया में बस की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी। घटना के संबंध में थाना फतेहाबाद निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि आगरा की ओर एक बस जा रही थी। बस के आगे दो व्यक्ति बाइक पर सवार जा रहे थे। गांव पलिया के पास बस की टक्कर से आगे चल रहे बाइक सवार गिर गये। जिससे मौके पर एक बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले में छानबीन की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *