सोहा अली खान ने शेयर कीं बेटी इनाया की क्यूट तस्वीरें

ऐक्ट्रेस फिल्मों से भले ही दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपने और अपनी फैमिली के साथ के विडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। सोहा अली खान इस समय अपने पति और ऐक्टर कुणाल खेमू और बेटी के साथ ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रही हैं। सोहा अली खान ने इनाया की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

सोहा अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेटी इनाया खेमू की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में इनाया मस्ती करती दिख रही है। इसके साथ ही वह ऐनिमल्स को कुछ खिलाते हुए नजर आ रही हैं।

बताते चलें कि कुणाल खेमू अपनी फैमिली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मलंग’ के प्रमोशन के पहले ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मनाने गए हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘मलंग’ में कुणाल खेमू के अलावा आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और दिशा पाटनी प्रमुख भूमिका में हैं। 7 फरवरी को रिलीज हो रही यह फिल्म कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ‘आज कल’ से टकराएगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *