बायॉपिक में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार निभाएंगे परेश रावल

बॉलिवुड में पिछले काफी समय से बनाए जाने का दौर चल रहा है। संजय दत्त, मैरी कॉम, एमएस धोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायॉपिक बनाए जाने के बाद अब भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक भारत रत्न की बायॉपिक बनाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

अब बॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टर ने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया है कि वह कलाम की बायॉपिक में इस महान वैज्ञानिक का किरदार निभाते नजर आएंगे। परेश रावल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दी है। उन्होंने कलाम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी राय में वह संत कलाम थे। मैं खुशनसीब हूं कि मैं कलाम साहब की बायॉपिक में उनका किरदार निभाऊंगा।’

वैसे इससे पहले परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायॉपिक में मोदी का किरदार निभाने की इच्छा जताई थी लेकिन वह फिल्म नहीं बन सकी। बाद में पीएम मोदी की बायॉपिक में विवेक ओबेरॉय ने मोदी की भूमिका निभाई थी। बता दें कि परेश रावल ने फिल्मों में हर तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। वह पिछली लोकसभा में अहमदाबाद से बीजेपी सांसद भी रहे थे। हालांकि अब इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और फिर से ऐक्टिंग पर फोकस करने का फैसला लिया।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *