अगर मुझे 2-3 सीन भी मिलते, तब भी मैं छपाक जैसी फिल्म का हिस्सा जरूर बनता: विक्रांत मैसी

कई बेहतरीन टीवी सीरियलों, वेब सीरीज और फिल्मों का हिस्सा बन चुके ऐक्टर अब के ऑपोजिट फिल्म ” में नजर आएंगे। इससे पहले विक्रांत फिल्म ‘दिल धड़कने दो’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘अ डेथ इन द गंज’, ‘लुटेरा’ और ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। के डायरेक्शन में बनी ‘छपाक’ ऐसिड अटैक जैसे संवेदनशील फिल्म पर बनी है।

हाल में बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए विक्रांत ने कहा, ‘फिल्म का टॉपिक ऐसा है कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था। जब मैंने कहानी सुनी तो इसने मुझे झकझोर दिया। इसके अलावा मैं मेघना गुलजार जैसी डायरेक्टर के साथ भी काम करना चाहता था फिर चाहे मेरा किरदार कितना भी छोटा होता। मैंने सोच लिया था कि अगर मुझे इसमें 2-3 सीन भी मिले तो मैं इस फिल्म को जरूर करूंगा।’

दीपिका के साथ पहली बार साथ में काम करने के बारे में विक्रांत ने कहा, ‘मैं पहले बहुत कम दीपिका से मिला था। हालांकि ‘दिल धड़कने दो’ के सेट पर हमारी बात हुई थी। मुझे खुशी है कि मुझे दीपिका के साथ काम करने का मौका मिला।’

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *