करंट लगने से मजदूर की मौत

एनबीटी न्यूज, ग्रेनो: खैरपुर गुर्जर गांव स्थित धर्मकांटे पर मजदूरी करने वाला एक मजदूर देर रात खाना बनाते समय बिजली का करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। लोग उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ईकोटेक-3 पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। मूलरूप से कासगंज निवासी संतोष कुमार खैरपुर गुर्जर गांव स्थित धर्मकांटे पर काम करता था। वह गांव में ही किराए के मकान में रहता था। शनिवार देर रात बिजली के हीटर पर खाना बनाते समय उसे करंट लग गया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *