कमलनाथ ने संविधान की ली है शपथ, मध्य प्रदेश में लागू होकर रहेगा नागरिकता कानून: शिवराज

भोपाल
के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सीएए लागू करने से सीएम इनकार नहीं कर सकते। शिवराज ने कहा, ‘इस कानून को लागू करना सभी राज्यों की बाध्यता है। कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है कि वह भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे और यह कानून भारत के संविधान के तहत ही है।’

शिवराज सिंह ने पाकिस्तान में हाल ही में सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब पर हुए हमले का हवाला दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पाकिस्तान में कल ही शादी की शेरवानी लेने गए परविंदर को गोली मार दी गई, इसके पहले ननकाना साहिब पर हमला हुआ। यह जो कुछ हो रहा है, वह सिद्ध करता है कि धार्मिक आधार पर पाकिस्तान में केवल भेदभाव नहीं होता, बल्कि लोग प्रताड़ित भी किए जा रहे हैं।’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘सिर्फ स्वार्थी नेता सीएए का विरोध कर रहे हैं, वे जानते हैं कि इसमें कुछ ऐसा है ही नहीं कि प्रोटेस्ट किया जाए। सीएए का केवल इतना ही मतलब है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हमारे भाई-बहनों को भारत की नागरिकता दी जाए।’

बता दें कि पिछले महीने संसद द्वारा नागरिकता संशोधन बिल पास करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि वह राज्य में इस कानून को नहीं लागू होने देंगे। उन्होंने कहा था, ‘हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे, जो विभाजनकारी हो। समाज को बांटने वाले किसी भी कानून को लेकर कांग्रेस का जो रुख है, वही रुख मध्य प्रदेश सरकार का भी है।’

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *