
एनबीटी न्यूज, हापुड़
युवती को जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में खुर्जा पुलिस ने हापुड़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें छुड़ाने के लिए आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की व गाली-गलौज की। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर खुर्जा पुलिस को रवाना किया।
खुर्जा के पहासू निवासी एक युवती ने हापुड़ के मोहल्ला करीमपुरा निवासी अनवार, दिलशाद व रहीसु के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि 16 दिसंबर को पीड़िता अलीगढ़ में कोर्ट की तारीख से मां के साथ लौट रही थी। रास्ते में तीनों ने उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। पहासू पुलिस सोमवार को हापुड़ निवासी आरोपी अनवार व रहीसुद्दीन को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके विरोध में आरोपी पक्ष की महिलाओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि भीड़ को रास्ते से हटाकर टीम को खुर्जा रवाना करा दिया गया।
Source: International