आंध्रा पुलिस का हापुड़ में छापा, दो कारोबारी समेत 4 लोगों को पकड़ा

– 1 करोड़ के जेवरात की चोरी का है मामलाB

एनबीटी न्यूज, हापुड़B

आंध्र प्रदेश में लगभग 1 करोड़ रुपये के चोरी के जेवरात मामले में वहां से आई पुलिस ने हापुड़ के सर्राफा बाजार में छापा मारा। पुलिस ने एक चोर की निशानदेही पर दो सर्राफा कारोबारियों समेत 4 लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार चोरी के जेवरात यहां लाकर सस्ते दामों में बेचे गए थे।

आंध्र प्रदेश के थाना करनूल क्षेत्र के कई मकानों से करीब 1 करोड़ के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला है। इस संबंध में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में सोमवार की सुबह हापुड़ के सर्राफा बाजार में छापा मारा और 2 कारोबारियों समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। थाना करनूल के दरोगा शेष्यय पेनुगोंड़ ने बताया कि 2016 से 2019 तक कई मकानों से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। इस मामले में थाने में 25 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में हापुड़ के मजीदपुरा निवासी शाबिर को गिरफ्तार किया गया था। इसी से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सद्दाम और सुल्तान समेत 2 सर्राफा कारोबारियों को पकड़ा है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *