'जवानी जानेमन' के नए पोस्टर में सैफ और आलिया, देखकर हंसी आना तय

जनवरी के आखिरी दिन यानी 31 जनवरी को फिल्म ऐक्टर की फिल्म ” रिलीज होने जा रही है। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा तब्बू, , चंकी पांडे, कुब्रा सैत और रमीत संधु नजर आएंगे फिलहाल सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ से सुर्खियों में बने हुए हैं।

फिल्मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में सैफ और आलिया फनी पोज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, ‘नए दशक का नया वाइब।’ बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज होगा। पहले यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्ममेकर्स ने इसकी डेट बदलकर 31 जनवरी कर दी थी। फिल्म में अमर खन्ना के किरदर में सैफ, जया बक्शी के किरदार में तब्बू और गौरी खन्ना के किरदार में आलिया नजर आएंगी।

इससे पहले फिल्ममेकर्स ने फिल्म ‘जवानी जानेमन’ का टीजर रिलीज किया था। इसमें सैफ अली खान प्लेबॉय के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में ऐक्टर की फिल्म ‘ये दिल्लगी’, का आइकॉनिक गाना ‘ओले ओले’ भी होगा।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *