अक्षय के बारे में डायरेक्टर ने कहा, फिल्म सेट पर अक्सर भूल जाते हैं अपनी लाइनें

डायरेक्टर की कॉप ड्रामा ‘सूर्यवंशी’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में बॉलिवुड के खिलाड़ी ऐक्टर एक बार फिर अपनी ऐक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। बताते चलें कि हाल ही में अजय देवगन ने एक विडियो शेयर किया था, जिसमें ‘सिंघम’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ एक साथ नजर आते हैं। फिल्म को रिलीज में होने में अभी समय है लेकिन रोहित शेट्टी ने एक चैट शो में अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी बात कही है।

चैट शो में रोहित शेट्टी से पूछा गया कि कौन सा ऐक्टर फिल्म के सेट पर अपनी लाइनें भूल जाता है। इस पर उन्होंने अक्षय कुमार का नाम लिया। डायरेक्टर ने बताया कि जब हम हैदराबाद में फिल्म का आखिरी शेड्यूल शूट कर रहे थे तो वह ‘नाम क्या है मेरा? सूर्यवंशी।’ वह सब कुछ भूल जाता है। रोहित शेट्टी ने कटरीना कैफ के लिए कहा कि वह बहुत क्वेश्चन करती हैं।

बताते चलें कि रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ चौथी कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2011 में अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ और 2014 में ‘सिंघम रिटर्न’ बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 2018 में रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिंबा’ बनाई की।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *