
विस, ग्रेनो : एसएसपी वैभव कृष्ण के समर्थन में मंगलवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मैजिस्ट्रेट संजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा है कि वैभव कृष्ण की छवि धूमिल करने के लिए कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनके ऊपर लांछन लगाने का प्रयास किया है। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर, हरेंद्र कसाना, राकेश नागर, अजय नागर, कुलवीर भाटी और शशांक तोंगड़ मौजूद रहे।
Source: International