शाहिद कपूर और मीरा के घर में घुसने के लिए ईशान खट्टर को फॉलो करना पड़ता है एक नियम

बॉलिवुड ऐक्टर ईशान खट्टर ने करण जौहर की फिल्म धड़क से बॉलिवुड में अपनी पहचान बनाई। फिल्म में जाह्नवी कपूर ने उनके साथ डेब्यू किया था। ईशान इस वक्त अनन्या पांडेय के साथ अपनी अगली फिल्म खाली पीली की शूटिंग कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर वह इसकी झलक देते रहते हैं।

हाल ही में ईशान एक चैट शो पर पहुंचे थे और उन्होंने बताया था कि जो कि उनके भाई शाहिद कपूर से रिलेटेड था। ईशान ने बताया कि उन्हें शाहिद और मीरा के घर पर जाने के लिए प्रोटोकॉल फॉलो करना पड़ता है। वह बताते हैं कि मीरा का घर पर जूते रखने का एक नियम है, इसलिए उन्हें तय जगह पर जूते उतारने पड़ते हैं फिर वह चुपचाप घर के अंदर घुसते हैं। मीरा को जूतों से दिक्कत है औऱ वह उन्हें एक कोने पर रखना पसंद करती हैं।

उन्होंने क्विज सेशन में भी हिस्सा लिया जिसमें उनसे पूछा गया कि वह क्रिसमस पर अपने करीबियों को क्या गिफ्ट देना पसंद करेंगे। उन्होंने बताया कि मीरा को उनके दोस्तों के साथ ट्रिप गिफ्ट करना चाहेंगे और शाहिद को अपने साथ बाइक ट्रिप पर ले जाना चाहेंगे। ईशान ने बताया कि एक बार उन्होंने शाहिद को मसाज गन गिफ्ट की थी जिसे उन्होंने कभी यूज नहीं किया। जब उन्हें दो में से एक चॉइस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शाहिद कपूर रितिक से ज्यादा अच्छे डांसर हैं।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *