ग्रैंड वेनिस मॉल के पास कारोबारी से 4.5 लाख लूटे

B- बुधवार दोपहर बाइक सवार 3 बदमाशों ने की वारदात

– 4 दिन पहले इसी इलाके में हुई थी ढाई लाख की लूट

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडाB

ग्रैंड वेनिस मॉल के पास बुधवार दोपहर एक कारोबारी से 4.5 लाख रुपये लूट लिए गए। बाइक सवार 3 बदमाशों वारदात को अंजाम दिया। दुस्साहस इतना कि पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। लूट की सूचना पर एसपी देहात, सीओ प्रथम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान घेराबंदी कर चेकिंग भी कराई गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

नोएडा के सेक्टर 44 निवासी अनिल कुमार का स्क्रैप का कारोबार है। एक कंपनी से रुपये लेकर बुधवार दोपहर ग्रेनो में आए थे। साइट 4 स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल के पास पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली। जब तक अनिल कुछ समझ पाते पिस्टल सटाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद धमकी देते हुए कासना की तरफ भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि रेकी के बाद बदमाशों ने वारदात की है। 4 दिन पहले एक एजेंसी के सेल्स मैनेजर से भी ढाई लाख रुपये की लूट हुई थी। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *