राखी सावंत का यह विडियो देख नहीं रुकेगी हंसी, बोलीं-बैंड बजा दी पहली बार

पर्दे पर दिखाई दें या न दिखाई दें, उन्हें खबरों में रहना अच्छी तरह आता है। उनके साथ अक्सर कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी रहती है। शायद यही वजह है उन्हें ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। राखी सावंत इंस्टाग्राम पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं और उनके जीवन में क्या चल रहा है, वह भी शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक मजेदार विडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल इस विडियो में राखी कोई शूट कर रही हैं जिसमें उन्हें हाथ में हंटर लेकर इनिविजिबल वायर के जरिए उड़ना था।

शूट की तैयारी के दौरान वह काफी नर्वस दिखाई देती हैं और क्रयू उनका हौसला बढ़ा रही होती है। इसी बीच जब वह हवा में उड़ती हैं तो डर से उनकी चीख निकल जाती है। उन्होंने इस विडियो को शेयर करने के साथ लिखा है। बैंड बजा दी मेरा फर्स्ट टाइम ही।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *