यश प्रभाकर, सहारनपुर
सहारनपुर में पिछले साल तनिष्क जूलरी शॉप में डाका डालने के मामले में मुकीम काला गैंग का नाम सामने आया था। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश मुकीम काला के पिता मुस्तकीम को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। थाना तीतरो ओर गंगोह पुलिस ने बीती रात एक मुखबिर की सूचना पर सालियर चौराहे से बदमाशों को शरण देने वाले शातिर बदमाश मुस्तकीम पुत्र जहूर निवासी ग्राम जहानपुरा थाना कैराना जनपद शामली को अवैध तमंचे ओर दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ा गया आरोपी विद्युत अधिनियम में भी वॉन्टेड था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार मुस्तकीम पर शामली में दर्जनों मामले दर्ज हैं और उसने मुकीम काला गैंग को शरण दी थी। थाना तीतरो पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब 25 हजार का इनामी बदमाश असलहा लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। मुखबिर की सटीक सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए मुस्तकीम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। शामली, कैराना और सहारनपुर के थाना तीतरो में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वेस्ट यूपी में उसका आतंक रहा है। मुकीम काला गैंग ने सहारनपुर मे तनिष्क जूलरी में लूट की घटना को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में अपनी दहशत का परिचय दिया था।
Source: International