प्लानिंग बोर्ड को सौंपा सुझाव पत्र

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : इंडियन इंडस्ट्रीज असोसिएशन (आईआईए) ने एनसीआर के जिलों में आर्थिक वृद्धि एवं आय के स्रोत बढ़ाने के लिए सुझाव पत्र दिया है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को दिल्ली कार्यशाला में सौंपे पत्र में प्रदूषण, पर्यावरण, सड़क सुविधा से लेकर अत्याधुनिक तरीके के विपणन और प्रशिक्षण केंद्रों का सुझाव दिया। आईआईए ने 16 बिंदुओं पर रिपोर्ट सौंपी है। इसमें आय और रोजगार के साधन बढ़ाने के लिए छोटे कस्बों में नए औद्योगिक-निर्यात हब, लघु, मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कॉमन सुविधा केंद्र बनाने का सुझाव दिया गया है। असोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंघल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में ये सुझाव दिए।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *