मरम्मत कार्य के कारण नोएडा के दो स्टेशन पर मेट्रो की गति धीमी रहेगी

नोएडा, 10 जनवरी (भाषा)मेट्रो के नोएडा सेक्टर 61 और सेक्टर 52 स्टेशनों के बीच ट्रैक से सटे मार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते मेट्रो सेवा धीमी रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डीएमआरसी के अनुसार नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर 21 को जोड़ने वाली ब्लू लाइन के दोनों स्टेशन के बीच मरम्मत का कार्य सेवा अवधि के बाद शुरू होगा। डीएमआरसी ने यह इसकी जानकारी नहीं दी कि ट्रेनों की सामान्य गति कब बहाल होगी। डीएमआरसी ने शुक्रवार शाम 4.30 बजे ट्वीट किया, “नोएडा सेक्टर 61 और नोएडा सेक्टर 52 के बीच ट्रेनें धीमी गति से चलेंगी क्योंकि इस मार्ग पर मरम्मत कार्य की आवश्यकता है जो सेवा अवधि के बाद किया जाएगा। असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया अपनी यात्रा में अतिरिक्त समय लेकर चलें।”

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *