प्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शहर कोतवाली के दहिलामऊ इलाके में उस समय हुई जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। घटना की जानकारी के बाद अब जिले के पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के शहर कोतवाली इलाके में स्थित साकेत कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा को कुछ कार सवार लोगों ने शुक्रवार को अगवा किया। वारदात के दौरान कार सवार लोगों ने छात्रा को पहले कार में जबरन बैठाने का प्रयास किया और जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो यह सभी उसे जबरन कार में घसीटकर फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई अपहरण की वारदात की सूचना मिलने पर सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिले की पुलिस ने अपहृत छात्रा की तलाश शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किए हैं और छात्रा की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।
Source: International