राम मंदिर ट्रस्‍ट में शामिल होने की संभावना, बढ़ी महंत नृत्य गोपाल दास की सुरक्षा, मिला जेड सिक्यॉरिटी कवर

अयोध्या
केंद्र सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि और कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी की कर दी है। अभी तक महंत की सुरक्षा में वाई प्लस की सुरक्षा के तहत सीआरपीएफ के 11 जवान तैनात थे। सुरक्षा बढ़ने के बाद अब कुल 28 जवान न्यास अध्यक्ष की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। संभावना जताई जा रही है कि निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट में महंत की मुख्य भूमिका हो सकती है जिसके मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, के तहत बढ़ाई जाने वाली सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवान रविवार से तैनात हो जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने सुरक्षा बढ़ने की जानकारी दी। उन्होंने यह भी संभावना जताई की सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बनने जा रहे राम मंदिर के निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट में महंत नृत्य गोपाल दास की मुख्य भूमिका हो सकती है।

ट्रस्‍ट में महंत के शामिल होने की संभावना: वीएचपी
शरद शर्मा ने यह भी कहा है कि संभवत: महंत नृत्य गोपाल दास की सुरक्षा ट्रस्ट में उनकी भूमिका के तहत ही बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पहली बार मोदी सरकार बनने के एक साल बाद न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा दी गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *