सैफ की फिल्म 'जवानी जानेमन' के ट्रेलर पर सारा का रिव्यू

की अपकमिंग फिल्म ” की इस समय हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद लोगों ने इसकी तारीफ की और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी फनी मीम शेयर किए।

ट्रेलर में सैफ अली खान को एक मस्ती करने वाले पार्टी मैन के अंदाज में दिखाया गया है। काफी समय बाद आपको भी सैफ के इस फंकी अंदाज से प्यार हो सकता है। फिल्म की कहानी काफी मजेदार और कॉमिडी से भरपूर दिख रही है।

सैफ अली खान की बेटी और ऐक्ट्रेस ने भी फिल्म ‘जवानी जानेमन’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘कूल, न्यू, फैंटास्टिक।’

फिल्म ‘जवानी जानेमन’ 31 जनवरी, 2020 को रिलीज होने जा रही है। बता दें की पहले यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा तब्बू, अलिया फर्नीचरवाला, चंकी पांडे, कुब्रा सैत और रमीत संधु नजर आएंगे।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *