'जर्सी' की शूटिंग के लिए मोहाली पहुंचे शाहिद कपूर, शेयर की तस्‍वीर

बॉलिवुड ऐक्‍टर अब साउथ की फिल्‍म ‘जर्सी’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे और इसके लिए वह शूटिंग करने फिर से पंजाब पहुंच चुके हैं। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍होंने क्रिकेट स्‍टेडियम की एक झलक शेयर की है जहां वह फिल्‍म की शूटिंग कर रहे हैं।

शाहिद, जिनकी आखिरी रिलीज ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर कई रेकॉर्ड्स तोड़े थे, की फिल्‍म में परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। अब शाहिद अपनी अगली फिल्‍म के लिए काफी कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं और मुंबई के ट्रेनिंग पिच से उनकी कई तस्‍वीरें सामने आ चुकी हैं।

ऐक्‍टर ने इंस्‍टाग्राम स्टोरी शेयर ककी और लिखा, ‘जर्सी के लिए मोहाली तैयार हो रहा है।’ बता दें, फिल्‍म का डायरेक्‍शन गौतम कर रहे हैं जो कि शाहिद की काफी प्रशंसा कर चुके हैं। गौतम के मुताबिक, शाहिद बेहद प्रफेशनल हैं।

वहीं, फिल्‍म के प्रड्यूसर अमन गिल का कहना है कि शाहिद शूट के दौरान काफी फोकस्‍ड होते हैं। भीषण ठंड में भी उन्‍होंने समय से शूटिंग पूरी की है।

फिल्‍म की बात करें तो इसमें शाहिद के पिता के रोल में पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। वहीं, ‘सुपर 30’ के बाद फिल्‍म जर्सी में ऐक्‍ट्रेस मृणाल ठाकुर दिखेंगी। फिल्‍म 28 अगस्‍त 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *