उमा भारती का विवादित बयान, 'जिन्ना नहीं रहे, लेकिन यहां राहुल जिन्ना और प्रियंका जिन्ना हैं'

भोपाल
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पर सोनिया गांधी, और वाड्रा को लेकर दिया है। उमा ने कहा कि जिन्ना तो अब रहे नहीं, लेकिन यहां राहुल जिन्ना और प्रियंका जिन्ना हैं, जो माहौल को खराब कर रहे हैं और मुस्लिमों में सीएए को लेकर डर फैला रहे हैं।

उमा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘क्या हम में से किसी ने कभी कहा कि सोनिया गांधी के पिता मुसोलिनी की सेना में एक सैनिक थे?’ उन्होंने कहा कि सोनिया की शादी हमारे देश में हुई है और वह हमारी बहू हैं। हम दिल से उनका सम्मान करते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले उमा ने बुधवार को जेएनयू हिंसा को लेकर कहा था कि देश में कुछ विचारक हैं जो ऐसे सांप की तरह हैं जो संख्या में तो बहुत कम हैं लेकिन बहुत जहरीले हैं। उन्होंने कहा था कि माहौल को जहरमुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, हमें कुछ चीजें ठीक करनी होंगी और हम उन्हें ठीक कर रहे हैं।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *