मायापुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी फेज दो में जूते बनाने की एक फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को घटना के संबंध में शाम पांच बजे सूचना मिली, जिसके बाद 23 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फैक्ट्री बहुत संकरे क्षेत्र में होने के कारण दमकल वाहनों को वहां पहुंचने में शुरुआत में मुश्किलें आईं। उन्होंने बताया कि करीब 90 दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए तैनात किए गए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *