गोरखपुर: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर फेंका तेजाब, बच्ची भी झुलसी

गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में एक पति ने के शक में अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में तेजाब उसकी बच्ची पर भी पड़ा, जिसमें वह भी बुरी तरह से झुलस गई। दोनों को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है। यह वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी और बच्ची को चीखता छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, जंगल डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोला निवासी श्रीराम निषाद (55) को पत्नी नीलम (34) पर अवैध संबंध को लेकर शक था। इस बात पर दोनों में अकसर विवाद होता था। शुक्रवार की रात में नीलम अपनी 10 साल की बेटी खुशबू के साथ छत पर एक कमरे में सो रही थी। पति-पत्नी में फिर झगड़ा होने लगा।

बताया गया कि विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए श्रीराम ने डिब्बे में रखा तेजाब नीलम के चेहरे पर फेंक दिया। तेजाब उसके चेहरे पर तो पड़ा ही, बेटी खुशबू भी उसकी जद में आ गई। इस हमले में दोनों झुलस गए। आरोपी की पत्नी नीलम ज्यादा झुलस गई है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *