महिला सिपाही ने सरकारी रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी

सीतापुर
सीतापुर जिले के खैराबाद थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने शनिवार को अपनी सरकारी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल अवस्था में सिपाही को अन्य पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी और अपर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, खुदकुशी करने वाली महिला सिपाही शोभा चौधरी यहां के खैराबाद थाने में तैनात थीं। शोभा मूल रूप से बुलंदशहर की निवासी थीं। शनिवार को उन्होंने अपने कार्यालय में अचानक सरकारी रिवॉल्वर से गोली मार ली। अन्य पुलिस कर्मी जब ऑफिस में पहुंचे तो शोभा को खून से लथपथ देखकर दंग रह गए। सभी पुलिसकर्मियो मिल कर उसे कार से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अभी तक आत्महत्या की कोई ठोस वजह पता नहीं चल पाई है। सूत्रों के मुताबिक महिला सिपाही का ट्रांसफर घर से बहुत दूर होने से वह कई दिनों से परेशान थीं। अडिशनल एसपी मधुबन सिंह ने बताया कि अभी तक आत्महत्या की कोई ठोस वजह पता नही चल सकी है। पुलिस की मामले की जांच की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *