नागरिकता कानून के समर्थन में प्रयागराज में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

प्रयागराज
की अधिसूचना जारी होने के एक रोज बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। बीजेपी की ओर से प्रयागराज में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इन लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून और सरकार के पक्ष में जमकर नारे भी लगाए।

नागरिकता संशोधन कानून के संसद से पास होने के बाद से ही देश में कई स्थानों पर इसके समर्थन में रैलियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रयागराज में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर इस कानून के पक्ष में लोगों को जागरुक किया और सरकार के निर्णय का समर्थन किया।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कई संगठन
बीजेपी की ओर से आयोजित इस यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा समेत शहर के तमाम संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने दावा किया कि इस तिरंगा यात्रा में 25 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। वहीं शहर में दिन के वक्त निकली तिरंगा यात्रा के कारण कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *