बलिया: आठवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुराचार, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलिया
यूपी के बलिया जिले में शौच के लिए जा रही आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया। शुक्रवार की सुबह हुई इस घटना में पुलिस ने छात्रा का मेडिकल चेकअप कराने के बाद मुकदमा दर्ज करके तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संजय कुमार के अनुसार गड़वार थाना में मुकदमा दर्ज करने के साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद शेष कार्रवाई की जा रही है।

बलिया जिले के गड़वार थानाक्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में नानी के पास रखकर पढ़ाई कर रही 15 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा ने बताया कि जब रविवार को वह शौच के लिए घर से निकली थी, तभी गांव के तीन लड़कों ने सामूहिक दुराचार किया। छात्रा जब शौच के लिए गांव में खेत के पास गई थी तो पहले से घात लगाए उसी गांव के तीन बालिग युवक उसका मुंह बंद करके किया। छात्रा ने घर आकर परिजन से पूरी बात बताई।

पीड़ित लड़की की नानी की तहरीर पर पुलिस ने अपराध संख्या 7/2020, धारा 376D और 504, 506, 5/6 पॉक्सो ऐक्ट और 3(2)5 एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। गड़वार एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि दुराचार के तीनों आरोपियों की शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *