जब 'स्‍ट्रीट डांसर 3डी' की टीम ने गरबा स्‍टाइल में किया 'मुकाबला'

गुजरात में चल रहे काइट फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए फिल्‍म ” की टीम शनिवार को अहमदाबाद पहुंची। , श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही जैसे ऐक्‍टर्स को देख फैंस एक्‍साइटेड हो गए।

यहां ऐक्‍टर्स ने न सिर्फ अपनी अपकमिंग फिल्‍म का प्रमोशन किया बल्‍कि फेस्टिवल में ‘स्‍ट्रीट डांसर 3डी’ वाली पतंगें भी उड़ाईं। ऐक्‍टर्स के फोटोज और विडियोज अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

ऐसा ही एक विडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वरुण धवन और को-स्‍टार्स फिल्‍म में गाने ‘मुकाबला’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि टीम ने गाने डांस में ट्विस्‍ट दे दिया है।

दरअसल, सभी स्‍टार्स ने गाने पर पॉप स्‍टेप के बजाए ‘गरबा’ स्‍टाइल में डांस किया। वरुण ने इंस्‍टाग्राम स्‍टेटस में यह विडियो शेयर किया। बता दें, वरुण और श्रद्धा दूसरी बार किसी फिल्‍म में एकसाथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने ‘एबीसीडी 2’ में काम किया था।

बात करें फिल्‍म की तो इसमें प्रभुदेवा और नोरा फतेही भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्‍म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्‍म कंगना रनौती की ‘पंगा’ से बॉक्‍स ऑफिस पर क्‍लैश करेगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *