साइकल बाइक की टक्कर दोनों घायल

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: मेरठ हाइवे पर मोरटा गांव के पास बाइक सवार ने साइकल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनौटा गांव निवासी ओम प्रकाश शनिवार को मेरठ हाइवे पर साइकल से आ रहा था। जब वह मोरटा गांव के सामने पहुंचा तो उसी समय बाइक सवार युवक ने ओमप्रकाश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने साइकल सवार सफीक को मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *