जेएनयू में एक अन्य छात्र संगठन की स्थापना के लिए की गई हिंसा: मेधा पाटकर

भोपाल, 11 जनवरी (भाषा) नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) की नेता मेधा पाटकर ने शनिवार को आरोप लगाया कि एक अन्य छात्र संगठन की स्थापना के लिए दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हिंसा की गई। पाटकर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में किसी संगठन का नाम लिए बिना कहा, ‘‘ जेएनयू में एक और संगठन की स्थापना के उद्देश्य से वहां भगदड़ और हिंसा हुई। लेकिन हिन्दू रक्षा दल के कोई चौधरी (पिंकी चौधरी) इसकी जिम्मेदारी का दावा कर रहे तो उसे गिरफ्तार करें। दिल्ली पुलिस इस मामले में एक प्रेक्षक बनी हुई है।’’ पाटकर ने कहा कि संविधान बचाने के लिये लड़ने का समय है। विद्यार्थी , युवाओं ने अगुवाई की है।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *