अयोध्या: सरयू तट पर 700 लोगों ने 7 लाख बार किया रामनाम का जप

अयोध्या
रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के पहले आध्यात्मिक वातावरण तैयार करने को लेकर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वशिष्ठ फाउंडेशन ने तट के निकट की पैड़ी पर श्री सीताराम आध्यात्म जागरण की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मौजूद लगभग 700 लोगों ने सामूहिक होकर 27 दानों की सुमिरनी (माला) से 7 लाख बार श्रीसीताराम नाम का जप किया। हवन हुआ और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की गई। अब कार्यक्रम से जुड़े लोग गांव-गांव जाकर रामनाम की अलख जगाएंगे।

फाउंडेशन के अध्यक्ष तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यक्रम करने के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया, बनने के साथ जनमानस और युवा पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शों की जानकारी देना भी जरूरी है। साथ ही अयोध्या आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु भगवान राम के मूल्यों का बोध और आदर्श की श्रृंखला को लेकर यहां से जाएं इसकी एक छोटी सी शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया मंदिर बनने के बाद अनुमान है कि प्रतिवर्ष 2 करोड़ से अधिक दर्शनार्थी नगर में आएंगे। उनके लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही है, लेकिन यहां पहुंचने वाला हर व्यक्ति यहां से राममय होकर जाए इसका प्रयास शुरू किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, बीकापुर विधायक शोभा सिंह, सतीश शुक्ला, डॉक्टर विजय पासवान, राजीव पाठक, रमेश राणा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *