आजमगढ़: पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल

आजमगढ़
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रविवार को पुलिस से मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल 50 हजार के इनामी बदमाश पंकज सिंह के फरार हुए साथियों की तलाश में जुटी पुलिस को रविवार तड़के उसके खास गुर्गे विनोद राजभर के साथियों के साथ गाजीपुर की तरफ जाने की खबर मिली थी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तरवां थाना क्षेत्र के जियापुर गांव के पास बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी बदमाश राजभर घायल हो गया। पुलिस ने उसके एक और साथी बंशी उर्फ विपिन को भी पकड़ लिया।

हालांकि दूसरी मोटरसाइकल पर सवार तीन बदमाश मौके से फरार हो गये। सिंह ने दावा किया कि पांचों बदमाश गाजीपुर जिले में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। घायल इनामी बदमाश विनोद राजभर पर विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की तीन टीमें फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *