प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा तिरंगा लगा केक, विवाद

सुलतानपुर
महासचिव का रविवार को 48वां जन्मदिन प्रदेश भर में मनाया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमिटी सुलतानपुर में कांग्रेसियों ने अपने नेता का जन्मदिन केक काटकर मनाया। लेकिन जिले के कांग्रेसियों का यह कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया जब बना केक काटते कांग्रेसियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

गौरतलब हो कि रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा था। इस बीच जिले के लाल डिग्गी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भी कांग्रेसियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यालय के मेन गेट पर टेबल पर सफेद रंग का केक सजा था, जिस पर हिंदुस्तानी झंडे का चिन्ह बना था। वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ शहर कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

सभी की मौजूदगी में तिरंगा बने केक को काटा गया और एक दूसरे को खिलाकर खुशियां मनाई गई। लेकिन थोड़ी देर बाद कांग्रेसियों की खुशियां पर तब मनो पानी फिर गया, जब तिरंगे का अपमान के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो में नगर अध्यक्ष सिराज भोला, पूर्व जिला अध्यक्ष मकसूद आलम, जमा खान, लाल पद्माकर, रेनू श्रीवास्तव, पवन मिश्र नन्हे दिख रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि वह कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नहीं थे।

बता दें कि ठीक इसी प्रकार की घटना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ वर्ष 2007 में ऐसी ही घटना घटित हुई थीं। काफी विवाद के बाद उन्हें माफी भी मंगाना पड़ी थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *