अमिताभ बच्चन का परिवार के साथ का यह विडियो है बहुत फनी

भारतीय सिनेमा के मेगास्टार कई दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अपनी ऐक्टिंग के अलावा अमिताभ बच्चन की शालीनता लोगों को बहुत पसंद आती है। हाल ही में उनका अपने परिवार के साथ का एक पुराना विडियो इंटरनेट वायरल हो रहा है।

एक ट्विटर यूजर ने अमिताभ बच्चन के परिवार का एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में अमिताभ बच्चन के अलावा उनके पिता हरिवंश राय बच्चन, उनकी माता तेजी बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन नजर आ रही हैं। इस विडियो में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद इस विडियो को अमिताभ बच्चन ने रीट्वीट किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की कई बड़ी फिल्में आ रही हैं। इन फिल्मों में वह इमरान हाशमी के साथ ‘चेहरे’, आयुष्मान खुराना के साथ ‘गुलाबो सिताबो’ और रणबीर कपूर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *