5 शराब तस्कर गिरफ्तार

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़B

थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 कार सवार 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 55 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का की शराब बरामद की है। आरोपी पश्चिमी यूपी व एनसीआर में अवैध शराब सप्लाई करते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मतनौरा रोड पर रविवार सुबह चेकिंग के दौरान दो कारें संदिग्ध रूप से आती दिखाई दी। कारों की तलाशी के दौरान पुलिस ने अरुणाचल मार्का की 55 पेटी शराब व 2640 पव्वे बरामद किए। पकड़े गए लोगों के नाम परवेज, दीपक, सुमित, दीपक कुमार व लीलू को गिरफ्तार किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *