आनंद एल राय की अगली फिल्म में अक्षय, सारा और धनुष?

फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 की शुरुआत अच्छी रही और पहले महीने में दो अच्छी फिल्में अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’ और दीपिका पादुकोण की फिल्म’ छपाक’ रिलीज हुई। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। साल की शुरुआत की अच्छी फिल्मों के रिलीज होने के साथ ही फिल्मों की घोषणा भी हुई।

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में वरुण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म को लेकर ट्वीट किया और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। वहीं, अब खबर आ रही है कि , और एक फिल्म में साथ आ रहे हैं।

हमारे सहयोगी फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर आनंद एल राय ने अपनी अगली फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष को साइन किया है। मात्र दो फिल्में करने वालीं सारा को अक्षय ऑपोजिट साइन किया गया है। ऐसा पहली बार होगा जब तीनों ऐक्टर्स एक साथ काम करेंगे और तीनों को स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की जल्द ही घोषणा होगी। इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म लव स्टोरी पर बेस्ड होगी और फिल्म की शूटिंग कुछ महीने में शुरू हो जाएगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की कटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज होने वाली है। वहीं, सारा अली खान की कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘आज कल’ और वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नं. 1’ रिलीज होने वाली हैं।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *