बंदी द्वारा खुद को गोली मारने का मामलाः कोर्ट में तमंचा पहुंचाने में मदद करने वाले पर 25 हजार का इनाम

इटावा
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बीते 6 जनवरी को जेल में बंद तिहरे हत्याकांड के कैदी को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेशी पर लाया गया था, जहां कैदी ने कठघरे में खुद को गोली मार ली थी। बाद में पुलिस से पूछताछ में कैदी ने बताया कि उसने अपने बहनोई को फंसाने के लिए ऐसा किया था। कोर्ट के अंदर कैदी के खुद को गोली मारने के मामले में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

कैदी द्वारा कोर्ट परिसर में तंमचा पहुंचाने में मदद करने पर पुलिस कैदी की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पत्नी को देने वाले फरार चल रहे अपराधी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया है। थाना करहल क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी मनीष यादव जमीनी विवाद के चलते पिता सुखराम सौतेली मां सुषमा देवी और सौतेले भाई अभिषेक यादव की हत्या कर देने के मामलें में जेल में बंद है।

25 हजार का इनाम घोषित
कैदी की पत्नी को तमंचा देने वाले फरार अपराधी पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया है। गौरतलब है कि करहल थाना इलाके के गांव जलालपुर के रहने वाले मनीष यादव जमीनी विवाद के चलते पिता सुखराम, सौतेली मां सुषमा देवी और सौतेले भाई अभिषेक यादव की हत्या मामले में जेल में बंद है। तिहरे हत्याकांड के आरोपी मनीष को 6 जनवरी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था।

यहां कोर्ट के कठघरे में उसने अपने आप को गोली मार ली थी। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया था कि उसने अपने बहनोई प्रिंस को फंसाने के लिए ऐसा किया था। कैदी की पत्नी सीमा यादव ने तमंचा छिपाकर हवालात तक पहुंचाया था। पुलिस मनीष की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *