तैमूर की पॉप्‍युलैरिटी का फायदा सैफ-करीना को? 3 घंटे की अपियरेंस के लिए डायपर ब्रैंड दे रहा 1.5 करोड़ रुपये

इस बात में कोई शक नहीं है कि और के बेटे भी किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं हैं। अब ऐसा लगता है कि बेटे की पॉप्‍युलैरिटी का फायदा सैफ और करीना को मिल रहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्‍टर्स को एक मशहूर डायपर ब्रैंड का चेहरा बनाने के लिए कंपनी हेवी अमाउंट दे रही है। बताया जा रहा है कि एक इवेंट में सिर्फ 3 घंटे की अपियरेंस के लिए उन्‍हें 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

रिपोर्ट की मानें तो चूंकि सैफ और करीना की अच्‍छी स्‍टार पावर है और दोनों का बेटा तैमूर काफी चर्चा में रहता है, इसलिए ब्रैंड इस कपल की पॉप्‍युलैरिटी को अपने प्रॉडक्‍ट के लिए यूज करना चाहता है।

यही नहीं, बताया तो यह भी जाता है कि सैफ और करीना ने पहले इस ऑफर को ठुकरा दिया था लेकिन उन्‍हें बाद में विचार किया और बाद में भारी अमाउंट के साथ इसके लिए हामी भर दी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। अब वह फिल्‍म ‘जवानी जानेमन’ में नजर आएंगे। वहीं, करीना की पिछले महीने रिलीज हुई फिल्‍म ‘गुड न्‍यूज’ को क्रिटिक्‍स और दर्शकों ने काफी सराहा था।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *