जाह्नवी कपूर ने शेयर की पापा बोनी और चाचा अनिल की पुरानी तस्वीर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इस समय चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने 2018 में करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। फिल्म में वह ईशान खट्टर के ऑपोजिट नजर आई थीं। वहीं, जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर बहुत लंबी फैन फॉलोइंग है। आए दिन वह फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं।

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने पिता और अंकल की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम पांच’ के सेट पर की है। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रॉड्यूस किया था जबकि अनिल कपूर का फिल्म में कैमियो रोल था। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बोनी कपूर कुर्सी पर बैठे हुए हैं और वहीं पर अनिल कपूर कुर्सी के नीचे हैट लगाकर बैठे हैं। प्रॉड्यूर के रूप में ‘हम पांच’ बोनी कपूर की पहली फिल्म थी। जाह्नवी कपूर ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर के पास इस समय कई फिल्में हैं। वह फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ और फिल्म ‘तख्त’ में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपीर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। करण जौहर की इन दो फिल्मों के अलावा जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘रूहीआफ्जा’ और फिल्म ‘गुंजन सक्सेनाः द करगिल गर्ल’ में पकंज त्रिपाठी और अंगद बेदी के साथ नजर आएंगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *