'पुरानी पेंशन छीनने से शिक्षकों की सुरक्षा हुई खत्म'

Bएनबीटी न्यूज, जीटी रोड :B उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद ठकुराई और प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने पुरानी पेंशन हटाने की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे हटाकर सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों की बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा खत्म कर दी है। शम्भू दयाल इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 1986 में वित्तीय सर्वेक्षण, 2013 में जनशक्ति निर्धारण और अब टास्क फोर्स गठित करके सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की संख्या आधी कर दी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण का गठन कर शिक्षकों को उनके मूल अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। ऐसा करके प्रदेश की शिक्षा को धीरे-धीरे बाजार व व्यापारियों के हवाले किया जा रहा है। शिक्षकों की इन समस्याओं के समाधान के लिए संस्था के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. उमेश त्यागी और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह प्रयासरत हैं। दोनों प्रत्याशियों को समर्थन करने की घोषणा भी की गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *