अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के लिए कमिटी गठित

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : जिले में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच के लिए कमिटी गठित कर दी गई है। इसमें प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल किए गए हैं।

जिले में 327 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। सैकड़ों सेंटर बिना पंजीकरण के भी चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार ऐसे सेंटर की रिपोर्ट विश्वसनीय नहीं होती है और लिंग परीक्षण भी किया जाता है। ऐसे सेंटरों की जांच में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आने के बाद शासन स्तर से प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएमओ जीके मिश्रा के मुताबिक, प्रशासन स्तर से यह कमिटी गठित की गई है। कमिटी में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। यह कमिटी औचक रूप से छापेमारी करेगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *