अब सीवर नेटवर्क भी प्राइवेट कंपनी करेगी टेकओवर

Bस, गाजियाबाद :B शहर के सीवर नेटवर्क भी अब प्राइवेट कंपनी के हाथों में जाने वाला है। इसकी शुरुआत विजयनगर जोन से हो गई है। इस जोन के सभी 12 वॉर्डों के सीवर नेटवर्क प्राइवेट कंपनी B’वीए टेक वेबैग प्राइवेट लिमिटेड’ को Bट्रांसफर करने की प्रक्रिया नगर निगम ने पूरी कर ली है। इसके बाद बाकी जोनल एरिया की कॉलोनियों के भी नेटवर्क को सौंपा जाएगा। वॉटर वर्क्स विभाग के जीएम बीके सिंह ने बताया कि इस कंपनी के साथ करीब 2 महीने पहले लखनऊ में यूपी सरकार के बीच अनुबंध हो चुका है। इस कंपनी ने अब सीवर नेटवर्क को भी टेकओवर करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने सबसे पहले विजय नगर जोन के सभी 12 वॉर्डों का सीवर नेटवर्क टेकओवर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *